Friday, 1 March 2013

UP TGT / PGT RECRUITMENT : -टीजीटी व पीजीटी की लंबित परीक्षाओं के आयोजन पर फैसला नही


UP TGT / PGT RECRUITMENT : -टीजीटी व पीजीटी की लंबित 

परीक्षाओं के आयोजन पर फैसला नही

इलाहाबाद :
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड बोर्ड आने वाले दिनों में पूरी तरह से कंप्यूट्रीकृत हो जाएगा। बोर्ड के ढांचे में बदलाव होगा। बुधवार को चयन बोर्ड की बोर्ड बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक में लंबित परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कोई बड़ा फैसला तो नहीं किया गया पर इसे लेकर नए सिरे से कवायद शुरू करने पर जोर दिया गया
बैठक के आरंभ में बोर्ड अध्यक्ष प्रो.देवकीनंदन शर्मा ने कहा कि बोर्ड की छवि सुधारने को लेकर सरकार चिंतित है लिहाजा इस दिशा में बहुत काम किए जाने की जरुरत है। तय किया गया कि आने वाले दिनों में बोर्ड को पूरी तरह से कंप्यूट्रीकृत कर दिया जाए इससे काम में तेजी के साथ पारदर्शिता आएगी। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में बोर्ड के वर्तमान ढांचे की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद ढांचे को मानक के अनुरूप किए जाने पर सहमति बनी। बैठक में प्रशिक्षित स्नातक व प्रवक्ता (पीजीटी) की लंबित परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया गया लेकिन कोई बड़ा निर्णय नहीं किया जा सका। अध्यक्ष ने कहा कि ढांचा दुरुस्त किए जाने के बाद इस पर कोई भी निर्णय लिया जाना उचित होगा। लेकिन इसके लिए विभागीय कवायद जारी रहनी चाहिए। अध्यक्ष ने पिछली बोर्ड बैठक में किए गए निर्णयों की समीक्षा भी की


CTET 2013


As per some sources next CTET exam will be conducted on July 28, 2013.
 It it the last Sunday of July in 2013

When details on CTET website will  be available then same will be
 shared on blog.

Thanks
VINEETA TRIVEDI  D/O K L TRIVEDI
before result modification
AFTER TET MARKS MODIFICATION

112 3202065264 16108014 GENERAL VINEETA TRIVEDI K L TRIVEDI 26/09/1982 07004317

CLAIMED SCORE OF 120 IN SITAPUR AND BARABANKI AND SELECTED IN BOTH DISTRICTS................AISE NA JANE KITNE AUR HONGE
परिषदीय प्राथमिक विघालयों में प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर बी0एड / बी. एड. (विशेष शिक्षा) / डी. एड. (विशेष शिक्षा) योग्‍यताधारी एवं टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों के नियुक्ति हेतु आनलाइन आवेदन में आवेदक द्वारा भरे गये विवरण के आधार पर जनपद की सूची में रैंक

Candidate's NameFather's NameDOB (MM/DD/YYYY)GenderCategorySpecial CategoryTET Roll No.
VINEETA TRIVEDIK L TRIVEDI9/26/1982FEMALEGeneral--07004317

Sr.    Name Of District
Applied for
Registration No.Rank In
General list
Rank In
Reserve Category List
Rank In
Special Reserve Category List
1    SITAPUR320206526412100
2    BARABANKI62001051324700

Thursday, 28 February 2013

UPTET : TET Marks in Sitapur District List


UPTET : TET Marks in Sitapur District List




आज जैसा कि लोग सीतापुर जिले में दी गयी कट ऑफ़ लिस्ट से आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं ,

कुछ लोगो ने अभ्यर्थीयों के अनुक्रमांक के जरिए बताया की सीतापुर लिस्ट में 135 से ऊपर अंक पाने वाले के मार्क्स जरूरत से ज्यादा बढ गए प्रतीत होते हैं , क्योंकि उन्होंने पुराने परिणाम (शायद उसका लिंक अभी भी काम कर रहा है ) से ऐसे अभ्यर्थीयों के अंक चेक किया तो जरूरत से काफी कम पाया 

इसके बाद मैंने भी और जिलों (कुशीनगर इत्यादि ) के आंकड़े  चेक किये तो देखा अन्य जिलों की कट ऑफ़ लिस्ट में मार्क्स में इतना बड़ा अंतर नहीं है ।

हो सकता है कि सीतापुर जिले की लिस्ट में कुछ गलती हो , जैसे कि पहले सुनने में आया था


Lagta hai ye result ka old link hai -http://182.18.185.197/Uttar_Pradesh/uptet/Paper1/rollquery.htm (Aur abhee hataya nahin hai, fir bhee iskee sahee jaankaree vibhag/concerned person bata sakte hain,)

Sitapur Cut-off Merit List Link - http://sitapur.nic.in/btc/tt_2012_13_first_counslleing/janch%20suchi/gen.pdf

How can u check, Suppose u want to check how many candidates got 138 marks in TET exam.

Then do this - SHIFT + CTRL + F
And Search - 150 138
You will see all candidates details who got 138 marks from 150 (TET Exam)

For Kushinagar, you can check here - http://kushinagar.nic.in/Cutoff_%20Final_tet.pdf

And you compare their TET marks with old TET result link (If it is really that link).
If marks increase more than 10 (or say 6) due to incorrect questions then it create doubt. But such diffrence of marks is not found in Kushinagar list)
Therefore Sitapur cut off list may contain some errors in TET marks.
Only concerned official/dept can provide correct details for errors, if any.

बीएड अभ्यर्थियों ने दाखिल की अवमानना याचिका


UPTET : Allahabad HC Stay Extended till 4th March 2013 regarding recruitment of 72825 Posts os Primary Teacher / RTE

UPTET : Allahabad HC

Stay Extended till 4th March 2013 regarding recruitment of 72825 

Posts os Primary Teacher / RTE

न्यूज़ साभार : Amar Ujala (28.2.2013)


बीएड अभ्यर्थियों ने दाखिल की अवमानना याचिका
बिना टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का अवसर
 देने 
संबंधी हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जानकारी मांगी है कि क्या कोर्ट के निर्देशानुसार सरकार ने खंडन प्रकाशित किया था और क्या अभ्यर्थियों को ऑन लाइन आवेदन का मौका दिया गया था। याचिका पर न्यायमूर्ति डीपी सिंह ने सुनवाई की।
विश्वनाथ प्रताप सिंह और अन्य की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने प्रभाकर सिंह केस में गैर टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्री धारकोें को भी सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का अवसर देने का निर्देश दिया था

सरकार का हाईकोर्ट में जवाब दाखिल

सहायक अध्यापक भर्ती मामल ः चार मार्च को होगी सुनवाई

इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक भर्ती मामले में सुनवाई के लिए चार मार्च की तिथि नियत की है। तब तक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक जारी रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से इस मामले में अपना जवाब दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सुशील हरकौली और न्यायमूर्ति मनोज मिश्र की खंडपीठ ने अपीलार्थियों के वकीलों को प्रति उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है।
टीईटी मेरिट को सहायक अध्यापक भर्ती में अर्हता बनाए जाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की एकल पीठ द्वारा 19 जनवरी को दिए आदेश को चुनौती दी है। अपील पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सहायक अध्यापक भर्ती पर रोक लगा दी थी। राज्य सरकार से टीईटी में हुई धांधली पर उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट का मत था कि उच्च स्तरीय कमेटी ने रिपोर्ट बेहद सतही तौर पर तैयार की है और मात्र पुलिस की आख्या पर ही आधारित है। सरकार से कमेटी की रिपोर्ट पर बिंदुवार स्पष्टीकरण के साथ आख्या मांगी थी। बुधवार को राज्य सरकार द्वारा जवाब दाखिल किया गया


Wednesday, 27 February 2013

NOW OUR BLOG IS AVAILABLE FOR MOBILE USERS TOO


NOW OUR BLOG IS AVAILABLE FOR MOBILE USERS TOO.............
PLZ VISIT  

groupofbedstudents.blogspot.ginwiz.com/

UP 41907 Anudeshak Recruitment : अनुदेशकों की भर्ती में सर्वर की बाधा



 
 इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद की भर्तियों की ऑनलाइन व्यवस्था एक बार फिर अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। प्रदेश में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के आवेदन के बाद अब परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा पर अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती में वेबसाइट अभ्यर्थियों के लिए मुसीबत पैदा कर रही है। इसके चलते कई अभ्यर्थियों को सैकड़ों रूपये साइबर कैफे में खर्च करने पड़ रहे हैं। सोमवार से आवेदन शुरू हो चुका है। पहले ही दिन बार-बार वेबसाइट बंद होती रही। गौरतलब है कि प्रदेश के 13769 विद्यालयों में कुल 41307 अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती के लिए 23 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। ई-चालान द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए एनआइसी की ओर से डब्ल्युडब्ल्युडब्ल्यु डॉट यूपीबेसिकइडीयूपरिषद डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट तैयार की गई है। फिलहाल यह वेबसाइट बार बार अभ्यर्थियों की पहुंच से बाहर हो रही है। बीपीएड बेरोजगार संघ ने वेबसाइट को सुचारू रूप से चलाए जाने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों प्रभु कुमार पचौरी, मंजू तिवारी, शोएब अहमद, महेंद्र गिरी, आनंद यादव आदि ने बेसिक शिक्षा सचिव कार्यालय को ज्ञापन भेजा है।

निश्शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार सौ से अधिक छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रति 35 छात्रों पर एक अध्यापक, एक प्रधानाध्यापक और कला, स्वास्थ्य एवं शारीरिक एवं कार्य शिक्षा के एक-एक अंशकालिक अनुदेशक तैनात किए जाने हैं। इसके लिए 30 अक्टूबर 2012 की छात्र संख्या के आधार पर सौ से ज्यादा छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन किया गया है जहां अंशकालिक अनुदेशक तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में 13769 और इलाहाबाद में 353 विद्यालयों में रिक्तियां घोषित की गई हैं। अभ्यर्थी को अपने ही जिले में आवेदन करने की छूट दी जा रही है। सामान्य अभ्यर्थी को दो सौ रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को सौ रुपये का आवेदन शुल्क देना है। आठ अप्रैल को मेरिट सूची और तीस अप्रैल को काउंसिलिंग कराई जाएगी। 15 मई को तैनाती और 16 मई से 30 जून के बीच प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। सभी अंशकालिक अनुदेशकों को एक जुलाई 2013 को विद्यालयों में कार्यभार दे दिया जाए

UPTET : शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की हलचल में गुम हो गया टीईटी


UPTET : शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की हलचल में गुम हो गया टीईटी




 राज्य मुख्यालय, प्रमुख संवाददाता। पिछले वर्ष अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नहीं हो पाई। टीईटी 2013 को लेकर भी अभी विभाग में कोई हलचल नहीं है। कारण यह कि टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों की सरकारी प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक के तौर पर भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। लिहाजा विभाग चाह रहा है कि ये भर्तियां होने के बाद ही टीईटी की अगली परीक्षा प्रदेश में कराई जाए। सूत्रों के मुताबिक, आला अधिकारी चाहते हैं कि टीईटी 2011 के आधार पर बेसिक शिक्षा परिषद में भर्तियां हो जाएं तो ही अगली टीईटी करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। हालांकि पिछले वर्ष कई बार विभाग ने प्रस्ताव मंगवाया, इस पर बैठकें भी हुईं लेकिन भर्तियां न हो पाने के चलते इस प्रक्रिया में गति नहीं आ पाई। शिक्षा का अधिकार एक्ट (आरटीई) के तहत टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही कक्षा एक से आठ तक पढ़ा सकेंगे। इसी के चलते 2011 नवम्बर में प्रदेश सरकार ने टीईटी करवाया। टीईटी 2011 में लगभग पौने तीन लाख अभ्यर्थियों ने कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। लेकिन इसके आधार पर केवल साढ़े तीन हजार भर्तियां ही अभी तक हुई हैं। ये भर्तियां बेसिक शिक्षा परिषद में वशििष्ट बीटीसी, बीटीसी व उर्दू में प्रवीणताधारी उपाधि रखने वाले अभ्यर्थियों की हुई हैं। हालांकि जिन 72,825 पदों को भरने के लिए राज्य सरकार ने आनन-फानन में ये परीक्षा करवाई, वे पद आज तक भर नहीं पाए हैं। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में है। हालांकि टीईटी उत्तीर्ण अध्यापक का नियम सरकारी, सहायताप्राप्त और यहां तक कि प्राइवेट विद्यालयों पर भी लागू होगा। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में भर्तियों का मामला जहां हाईकोर्ट में है वहीं सहायताप्राप्त जूनियर हाईस्कूल के लिए कुछ महीने पहले ही नियमावली में संशोधन किया गया है। सम्बद्ध प्राइमरी व माध्यमिक शिक्षा से संचालित कक्षा आठ तक के लिए भी नियमावली में टीईटी उत्तीर्ण का संशोधन नहीं किया गया है। प्राइवेट स्कूलों में इसे लागू करने के लिए कोई आदेश नहीं जारी हुए। लिहाजा टीईटी 2011 के अभ्यर्थी ही अभी तक रोजगार की राह तक रहे हैं


News Source : Live Hindustan (27 Feb 2013 04:01,) / livehindustan.com

UPTET : शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का मुद्दा गूंजा




UPTET : शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का मुद्दा गूंजा
नेता सदन ने कहा, घोषणापत्र में किए वादे पूरे करेंगे

लखनऊ (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का मुद्दा विधान परिषद में उठाया। नेता सदन अहमद हसन ने कहा कि सरकार शिक्षा मित्रों को लेकर गंभीर है। घोषणापत्र में उनके लिए किए गए वादे पूरे किए जाएंगे।
शून्य काल में कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए भाजपा के डॉ. नेपाल सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, डॉ यज्ञदत्त शर्मा, केदारनाथ सिंह और डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में तैनात होने वाले शिक्षामित्रों की न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट है। प्रदेश सरकार ने स्नातक या उससे ऊपर योग्यता रखने वाले शिक्षामित्रों को बीटीसी प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया। शिक्षा मित्रों के दूसरे बैच की ट्रेनिंग चल रही है। नेपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा कर चुके शिक्षा मित्रों को टीईटी पास न होने के कारण शिक्षक के रूप में नियुक्ति नहीं दी जा रही है वहीं उन्हें टीईटी में बैठने का अवसर ही नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि एक दशक से काम कर रहे शिक्षा मित्र अब कहीं नौकरी पाने के योग्य नहीं। इन शिक्षा मित्रों को ट्रेनिंग देकर शिक्षक के रूप में स्वीकार कर लिया जाए। अहमद हसन ने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान और निदेशक बेसिक की आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

UPTET : Allahabad HC Hearing Today Regarding Stay on 72825 Asst. Teacher Posts


UPTET : Allahabad HC Hearing Today Regarding Stay on 72825 Asst. Teacher Posts




HC ka Live status necche diye gaye link par check out kare;
COURT NO 33
CASE NO 20. DF 150/2013 NAVIN SRIVASTAVA AND OTHERS ABHISHEK SRIVASTAVA SHASHI NANDAN Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS C.S.C. C.B.YADAV

http://courtview.allahabadhighcourt.in/courtview/CourtViewAllahabad.do